All Matrimonial Services are - 100%, Completely & Totally FREE!!
Contact Members - Free!!
View Contact Details - Free!!
Send Unlimited Messages - Free!!
Photo Album (up to 8 photos) - Free!!
Complete Profile Privacy - Free!!
Register Now !! to contact VVC9387
My educational qualifications:- Bachelor's Degree in B.Tech (Mechanical Engineering) and Master's Degree in MBA (Marketing and HR).
मेरी शैक्षणिक योग्यता स्नातक स्तर पर बी.टेक. (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) तथा परास्नातक स्तर पर एम.बी.ए. (मार्केटिंग एवं एच.आर.) है।
मैंने नोएडा (उत्तर प्रदेश), रेवाड़ी (हरियाणा) और मुंद्रा (गुजरात) में नौकरी की है।
हम उत्तराखंड में रहते हैं।
मेरे पिता राज्य सरकार की सेवा से सेवानिवृत्त हैं और मेरी माता गृहिणी हैं। मेरी दो बहनें हैं, जिनमें से एक का विवाह हो चुका है। मेरा कोई भाई नहीं है। हमारा खुद का 2 मंज़िला मकान शहर में है, मार्केट में। एक 3 मंज़िला मकान गाँव में भी है। गाँव में काफ़ी खेती भी है। हाईवे/रोड के पास में प्लॉट भी हैं।
वर्ष 2022 में मेरा विवाह हुआ। विवाह मेरी पत्नी की इच्छा के अनुसार नहीं, बल्कि उसके परिवार के सदस्यों के दबाव में हुआ था। यह बात हमें शादी के बाद पता चली।
मेरी पत्नी उत्तराखंड में नौकरी करती थी और घर से दूर रहती थी। मैं हरियाणा में नौकरी करता था। वह मुझसे फोन पर तभी बात करती थी, जब उसे तलाक माँगना होता था या फिर अपने खर्चों के लिए पैसे माँगने होते थे। ज्यादातर समय वह मेरा मोबाइल नंबर ब्लॉक करके रखती थी।
विवाह के बाद से ही वह लगातार मुझसे तलाक देने के लिए कहती रही, वो कहती थी कि मैं उसको तलाक दे दूँ। क्योंकि वह इस विवाह से मुक्त होना चाहती थी। विवाह से पहले वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी। मेरी पत्नी मुझसे बोलती थी कि आपका घर-परिवार सब अच्छा है, आपको कोई दूसरी और अच्छी लड़की मिल जाएगी। कृपया मुझे मुक्त कर दो शादी के बंधन से। मुझे ये शादी का बंधन बोझ लगता है।
2024 में उसकी सरकारी नौकरी लग गई और वह कॉन्ट्रैक्ट की नौकरी से स्थायी नौकरी पर आ गई।
वर्ष 2024 में उसने मुझे धमकी दी कि यदि मैंने उसे तलाक नहीं दिया तो वह मेरी जिंदगी बर्बाद कर देगी और मेरा जीवन नरक बना देगी। एक दिन मैंने कहा कि जिस शहर/नगर में वो जॉब करती है, मैं उधर आऊँगा और उसके साथ उसके किराए के कमरे पर एक सप्ताह रहूंगा, ताकि हम अपने वैवाहिक संबंध सुधारने का प्रयास कर सकें। इस पर उसने मुझे कहा कि मेरे यहाँ मत आना। यदि मैं उसके पास आया तो मेरी जान को खतरा हो सकता है और मुझे मार दिया जा सकता है।
वह बार-बार मुझ पर दबाव डालती थी कि मैं आपसी सहमति (Mutual Consent) से तलाक के लिए राज़ी हो जाऊँ और हम दोनों साथ जाकर तलाक के कागज़ों पर हस्ताक्षर कर दें।
इन परिस्थितियों में, लगातार विवाद और उसके बार-बार तलाक की मांग करने के कारण, मैंने अंततः आपसी सहमति (Mutual Consent) से उसे तलाक दे दिया। तलाक की प्रक्रिया के दौरान उसने किसी प्रकार के भरण-पोषण या गुजारा भत्ता की मांग नहीं की।
हमारा तलाक केवल दो तारीखों में पूरा हुआ। पहली तारीख पर तलाक के लिए दोनों ने कागज़ों पर हस्ताक्षर किए। दूसरी तारीख पर दोनों ने यह पुष्टि की कि हाँ, हम दोनों को तलाक ही चाहिए।
तलाक के बाद वह प्रसन्न दिखाई दे रही थी, मानो वह इस विवाह से मुक्त होने से संतुष्ट हो।
मैंने यह निर्णय परिस्थितियों को देखते हुए और दोनों पक्षों के भविष्य एवं मानसिक शांति को ध्यान में रखते हुए लिया।
तलाक 2024 में हुआ था। तब से लेकर आज, अगस्त 2026 तक, उसके और मेरे बीच कभी एक बार भी बातचीत नहीं हुई है। हम दोनों एक-दूसरे के संपर्क में नहीं हैं।
About Life Partner Preferences:
लड़की संस्कारी होनी चाहिए। लड़की शराब और सिगरेट पीने वाली नहीं होनी चाहिए। न ही किसी भी तरह का नशा करने वाली होनी चाहिए। लड़की नॉन-वेज खाने वाली हो तो भी चलेगी।
**** मैं न तो कभी शराब पीता हूँ, न गुटखा खाता हूँ और न ही धूम्रपान (Smoking) करता हूँ। मैं न ही किसी भी तरह का नशा करता हूँ। मैं नॉन-वेज भी नहीं खाता हूँ। हालांकि, अगर लड़की नॉन-वेज खाती है, तो भी मुझे कोई आपत्ति नहीं है और यह मेरे लिए स्वीकार्य है।****